फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डों में बीमार, दिव्यांग व बुजुर्गों को मिलेगी ये सुविधा

Tue, 07 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला प्रदेश के बस अड्डों में अब दिव्यांगों, बीमार और वृद्ध यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा। ऐसे यात्रियों के  साथ आए परिजनों को ये व्हील चेयर बस काउंटर पर मिलेंगे। परिजनों को यात्री को बस में बैठाने के बाद व्हील चेयर काउंटर पर लौटानी होगी।

विज्ञापन


यही नहीं, सरकार ने बस अड्डों पर प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया है ताकि आपात स्थिति में सवारियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके। प्रदेश पथ परिवहन निगम शिमला, मंडी, मनाली और कांगड़ा बस अड्डों पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन भी स्थापित करेगा।

परिवहन, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि बस अड्डों पर सामान्य व विशेष श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम नई पहल करने जा रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि चालक एवं परिचालकों के ओवर टाइम और रात्रि भत्ते की बकाया राशि को चुकाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के गलत निर्णयों और नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को भारी घाटा उठाना पड़ा है। इससे निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए निगम के कर्मचारी और अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। परिणामस्वरूप धीरे-धीरे निगम की देनदारियों को कम किया जाएगा। इस वित्त वर्ष में परिवहन निगम ने 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें