फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल के बारे में ये क्या कह गए रामलाल ठाकुर

Sat, 30 Aug 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के किसानों के साथ धोखा किया है। राज्य की माली हालत के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेवार ठहराने वाला बयान आधारहीन एवं तथ्यों से परे है।
विज्ञापन


बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौ जनवरी 2012 को सरकार ने भू- अभिलेख नियमावली संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की। जिसमें फसलों और पालतू मवेशियों तक को आय की परिधि में रखा गया है।

टमाटर की खेती पर प्रति बीघा 4700 कीमत रखी तो भैंस पर 20 हजार। इस तरीके से राज्य में कोई भी गरीबी रेखा से नीचे नहीं आएगा। नाजायज कब्जों की नियमित करने की बात कहकर लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन


कब्जे नियमित करने को लगभग 45 हजार आवेदन आए, लेकिन बाद में उन्हीं पर केस किए गए। कांग्रेस सत्ता में आई तो इनमें से 80 फीसदी केस निपटाए गए, जबकि 20 फीसदी अभी भी विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

किसान पासबुक के नाम पर भी किसानों से ठगी की। एक रुपये का फार्म 50 से 500 रुपये में बेचा गया। बाद में इसका कोई फायदा नहीं मिला। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास को नई दिशा मिल रही है।

चुनावी घोषणापत्र में किए वायदे से बढ़कर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरपाल ठाकुर, जिला प्रवक्ता संदीप सांख्यान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें