फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन सताएगी गर्मी, ऊना में 39.4 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 06 May 2019 07:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों में बारिश और हिमपात होगा। नौ मई तक लोगों को गर्मी सताएगी। 10 से 12 मई तक फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश की चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 12 को मौसम साफ रहेगा जबकि 10 से 12 मई तक मध्यम पर्वतीय भागों में एक दो भागों में बारिश और गर्जना होगी।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 14.7, सुंदरनगर 16.5, भूंतर 10.8, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 17.5, नाहन 17.7, केलांग 2.0, पालमपुर 12.5, सोलन 13.6, मनाली 6.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 16.0, बिलासपुर 16.7, हमीरपुर 16.2, चंबा 14.0, डलहौजी 11.2 और कुफरी 10.4 दर्ज किया है। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 24.0, सुंदरनगर 35.1, भुंतर 31.5, कल्पा 19.2, धर्मशाला 27.8, ऊना 39.4, नाहन 34.3, केलांग 12.6, सोलन 30.5, कांगड़ा 34.0, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 35.2, चंबा 31.4 और डलहौजी 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें