फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप राठौर का फोन हो रहा टैप, जासूसी को लगाई सीआईडी: कांग्रेस

Mon, 06 May 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रवक्ता नरेंद्र सिंह कंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के फोन टैप कर जासूसी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने इसके लिए सीआईडी के कर्मचारी पीछे लगाए हैं।

विज्ञापन


पार्टी का दावा है कि उन्होंने जासूसी करते हुए एक कर्मचारी को पकड़ा है। हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पार्टी ने इस गंभीर मामले को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग से लिखित शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा कांग्रेस ने एडीसी मोहित चावला के माध्यम से राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भी ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से चुनाव के दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठौर को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही

फाइल फोटो
पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र कंवर ने सोमवार को शिमला में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस सम्मेलन में कहा कि सीआईडी का एक कर्मचारी प्राइवेट कार संख्या एचपी-35ए 1965 में सवार होकर कच्ची घाटी के पास जासूसी करता पकड़ा गया था।

उसने स्वीकारा है कि वह यह कार्य अपने अधिकारियों के इशारे में कर रहा था। कंवर ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और मुख्यमंत्री बौखला गए हैं।

भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस में आ चुके हैं और कई पूर्व विधायक संपर्क में हैं। भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि  पुलिस के अधिकारी बताएं कि राठौर की जासूसी किसके इशारे पर की जा रही है। सरकार ने अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें