फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में तीन दिन तक साफ रहेगा मौसम, गर्मी बढ़ते ही हिमाचल का रुख करने लगे पर्यटक

Sun, 17 Mar 2024 08:47 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। गर्मी बढ़ते ही मैदानी राज्यों के पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में भी पारा बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शिमला में पर्यटकों ने लिया सुहावने मौसम का आनंद। - फोटो : अमार उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। 21 मार्च से मौसम में बदलाव आने का आसार हैं। गर्मी बढ़ते ही मैदानी राज्यों के पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में भी पारा बढ़ना शुरू हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के मध्यम और निचले इलाकों में मौसम साफ करने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। गुरुवार से मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 23 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

मौसम के रुख में आए बदलाव के बाद शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री, सुंदरनगर और भुंतर में 27, बिलासपुर में 28.2 और धौलाकुआं का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -4.3, केलांग -4.1 और कल्पा -0.2 डिग्री चल रहा है। शिमला में 50, मनाली के होटलों में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसीमौसम के रुख में आए बदलाव के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर शिमला में 50 फीसदी, जबकि मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें