फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से प्रदेश में मौसम साफ

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को हिमाचल के कुछ इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मंगलवार से दो फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर अभी जारी है। लाहौल के डोहरु नाला में हिमखंड गिरने से अभी भी चिनाब नदी का बहाव रुका हुआ है। उधर, रविवार को रोहतांग, कुंजम दर्रा, बारालाचा, जलोडी दर्रा की चोटियों के अलावा लाहौल में रुक-रुककर हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। 

भारी बर्फबारी से बंद लाहौल के 140 ट्रांसफार्मर अब तक चालू नहीं हो सके हैं। बिजली के बिना बीएसएनएल का टावर ठप है। लाहौल घाटी में 250 सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम हैं। जिला कुल्लू में भी करीब आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। लाहौल की मयाड घाटी में रिकॉर्ड छह से सात फीट बर्फबारी से उपमंडल मुख्यालय उदयपुर का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


नहीं पिला पाए पोलियो ड्रॉप्स
ल्हासे गिरने और खराब मौसम की वजह से रविवार को चंबा के पांगी में बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाई जा सकी। लाहौल स्पीति और किन्नौर में भी सड़क मार्ग बाधित होने और बर्फबारी के चलते पोलियो ड्रॉप्स नहीं पिलाई जा सकी। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
केलांग    -4.2
कल्पा     -2.4
मनाली    -3.6
शिमला    8.6
सोलन     6.0
नाहन     6.6
धर्मशाला  7.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें