राजधानी शिमला में चौथे दिन से हालत कुछ सामान्य हुए हैं पर रविवार से दोबारा मौसम खराब होने के आसार से लोगों को फिर डर सताने लगा है। कुल्लू घाटी में सप्ताह बाद भी घाटी के सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं।
150 बिजली ट्रांसफार्मरों के अलावा दो हाईवे समेत 70 से अधिक सड़कों पर बसों की आवाजाही बंद है। 50 से ज्यादा पानी की स्कीमें जाम हैं। चंबा में जनजातीय क्षेत्र पांगी व खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 14.3
कल्पा - 5.5
मनाली - 2.8
सोलन - 0.4
चंबा 0.7
मंडी 1.2
धर्मशाला 2.6
शिमला 3.0
जिला शिमला के ठियोग के नन्नी ढांक के पास एक ढाबे में अजय ठाकुर (23) मृत अवस्था में मिला है। प्राथमिक जांच में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण स्थानीय युवक की ढाबे में पड़े रहने से मौत होना बताया जा रहा है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हिमाचल में बर्फ में फिसलने, ठंड और पेड़ गिरने से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। उधर चौपाल के सिंगलानाला में सड़क पर बर्फ हटाते एक जेसीबी गिर गई। इसमें सुनील कुमार निवासी शटल की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक रामकुमार घायल हुआ है। उसे नेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।