फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: ऊना में पारा पहुंचा 32.6, आज से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम; 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

Thu, 12 Nov 2026 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बादलों के गरजने का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री बढ़ोतरी हुई। ऊना में पारा सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का 29.0, हमीरपुर के नेरी का 28.4, सुंदरनगर का 27.8, धर्मशाला का 26.0 और शिमला का 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतर जिलों में दिन के समय चटक धूप खिली।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बादलों के गरजने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 14 नवंबर को भी उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में - 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर में 7.4, भुंतर में 7.9, कल्पा में 2.3, धर्मशाला में 10.6, ऊना में 11.0, नाहन में 11.7, पालमपुर में 10.0, सोलन में 7.0, मनाली में 5.8, कांगड़ा में 11.4, मंडी में 8.6, बिलासपुर में 10.5, चंबा में 10.1, जुब्बड़हट्टी में 12.3, कुफरी में 8.6, भरमौर में 12.0 और बरठीं में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें