शिमला। हिमाचल प्रदेश भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड की योजना सब हेड-एलडब्ल्यूएसएस के लिए पंचायत पुजारली में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में 26 नवंबर को जनसुनवाई होगी। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शिमला ग्रामीण कार्तिकेय शर्मा ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे पंचायत पुजारली में होगी। इसमें प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों, संबंधित पंचायत और अन्य इच्छुक व्यक्तियों को अपने सुझाव, आपत्तियां और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रभावित व्यक्ति जनसुनवाई की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर अपनी लिखित आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। ब्यूरो