फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हिमाचल में झमाझम बारिश से हालात बिगड़े, पांच मंजिला मकान जमींदोज; यलो अलर्ट जारी

Wed, 28 Jun 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

Weather Update: झमाझम बरसात के बाद दो घंटे में 51 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज हुई। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। वहीं एक तरफ कुमारहट्टी में 5 मंजिला मकान गिर गया। जबकि दूसरी तरफ मणिकर्ण में बिजली गिरने से 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारिश से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश से रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। बुधवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कुमारहट्टी के पास बारिश के चलते पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। घटना के समय मकान में कोई व्यक्ति नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान मालिक ने फोरलेन के निर्माण के चलते मकान में बारिश का पानी जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कुल्लू जिले में हादसा
इसके अलावा कुल्लू जिले के मणिकर्ण में गारगी के पास बिजली गिरने से 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना में भेड़पालक भी घायल हुआ है। शिमला में बुधवार दोपहर को झमाझम बादल बरसे। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक शहर में 51 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी मौसम खराब बना रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 127 सड़कें, 1635 पेयजल-सिंचाई योजनाएं और 149 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।



 

सोलन में गिरा मकान
जिला सोलन के कुमारहट्टी में बुधवार सुबह 4:30 बजे जमींदोज हुए मकान का जायजा लेने उपायुक्त मनमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के बाद से इस मकान को काफी नुकसान हुआ था। मकान गिरने के कगार पर था। इसे देखते हुए मकान मालिक काफी समय से इसमें नहीं रह रहा था। हालांकि सामान मकान में ही था।

बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है
रोशन लाल ने बताया कि इस बाबत कई बार फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को बताया गया। इसके बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। उधर कुल्लू जिले में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार को शिमला के अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, डलहौजी, कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में भी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

चंबा में 34.7 डिग्री सेल्सियस
कांगड़ा में 33.0 डिग्री सेल्सियस
मंडी-हमीरपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस
सोलन में 30.0 डिग्री सेल्सियस
नाहन में 29.3 डिग्री सेल्सियस
धर्मशाला में 29.0 डिग्री सेल्सियस
केलांग में 23.9 डिग्री सेल्सियस
शिमला में 22.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें