अगस्त में कम, सितंबर में झमाझम बरसे बादल
अगस्त में सामान्य से 44 फीसदी और जून में 16 फीसदी कम बारिश हुई। सितंबर में सामान्य से 34 फीसदी और जुलाई में 6 फीसदी अधिक बादल बरसे। मानसून के दौरान सिर्फ सात दिनों में भारी बारिश दर्ज हुई। 11, 12, 13, 19 और 30 जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। 20 अगस्त और 24 सितंबर को बादल झमाझम बरसे।
लाहौल-स्पीति में 69 फीसदी कम बारिश
लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश हुई। 13 जून से 8 अक्तूबर तक यहां सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई। चंबा में सामान्य से 44, हमीरपुर में 3, कांगड़ा में 8, किन्नौर में 6, सिरमौर में 14, सोलन में 11, ऊना में 14 फीसदी कम बादल बरसे। बिलासपुर जिला में सामान्य से 1, कुल्लू में 40, मंडी में 11 और शिमला में 9 फीसदी अधिक बारिश हुई।
11 और 12 को बारिश के आसार
प्रदेश में 11 और 12 अक्तूबर को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।