फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: झमाझम बरसे बादल, शिमला में 82 मिमी बारिश रिकॉर्ड, लाहौल में भारी बर्फबारी

Thu, 22 Apr 2021 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
लाहौल में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को झमाझम बादल बरसे हैं। राजधानी शिमला में सबसे अधिक 82 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों में आज भी अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
25 अप्रैल से धूप खिलेगी और मौसम साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। वहीं अच्छी बारिश के बाद पेयजल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं। करीब 250 योजनाओं के स्रोतों में पानी लौट आया है। गर्मी में पेयजल संकट से अब कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति से करीब 450 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही थीं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से बंद मनाली-लेह मार्ग बीआरओ के साथ इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दो दिनों के भीतर बीआरओ और पुलिस ने बारालाचा दर्रा से 233 लोगों को रेस्क्यू किया है। बुधवार रात भर बारालाचा में फंसे ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों को रेस्क्यू कर जिंगजिंगबार बीआरओ के कैंप में पहुंचाया गया। इसमें कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग फिर से बंद हो गया है। वहीं दूसरी ओर रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा व लाहौल घाटी में बुधवार रात को भी भारी बर्फबारी हुई है। जिससे लाहौल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  बिजली के साथ दूरसंचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बारालाचा में 100, रोहतांग दर्रा में 90, कुंजुम दर्रा में 70, कोकसर में 60 तथा अटल टनल के दोनों छोर में 40 सेंटीमीटर, केलांग में 15, दारचा, जिस्पा और गेमूर में 45, काजा में 10, लोसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि गुरुवार सुबह मौसम खुलने के बाद धूप खिल गई है। धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ जाने के बाद यहां की वादियां निखर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूकंप - फोटो : पीटीआई
मंडी में भूकंप का झटका
 गुरुवार सुबह 5:55 बजे मंडी शहर में भूकंप का झटका लगा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 रही। भूकंप का केंद्रबिंदु  मंडी से 27 किलोमीटर दूर रहा और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें