फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता: हिमाचल में 12-13 अप्रैल को बारिश के आसार

Sat, 09 Apr 2022 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नाहन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पार हो गया है। दिन के साथ-साथ अब रात को भी गर्मी सता रही है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
रिज मैदान पर छाता लेकर गुजरते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। 13 अप्रैल को कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के पूर्वानुमान के बीच गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती गर्मी से अब शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं।

विज्ञापन


नाहन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पार हो गया है। दिन के साथ-साथ अब रात को भी गर्मी सता रही है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.5, हमीरपुर 36.1, कांगड़ा 35.4, सुंदरनगर 35.2, नाहन 35.0, सोलन 34.5, धर्मशाला-भुंतर 34.2, चंबा 33.6, शिमला 26.6, डलहौजी 25.0, कल्पा 22.7 और केलांग में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.9, धर्मशाला 20.2, शिमला 17.4, डलहौजी 17.1, कांगड़ा-बिलासपुर 17.0, मंडी 15.1, कुफरी 14.9, हमीरपुर 14.0, सोलन 13.6, चंबा-सुंदरनगर 13.5, मनाली 10.0, कल्पा 7.0 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें