फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पांच तक मौसम साफ, ऊंची चोटियों पर इस दिन बर्फबारी के आसार

Mon, 30 Nov 2020 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पांच दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। छह दिसंबर को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, सुंदरनगर में 28.4, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 24.6, बिलासपुर-नाहन में 24.0, हमीरपुर में 23.8, चंबा में 23.2, मंडी में 22.2, भुंतर में 22.4, शिमला में 18.8, धर्मशाला में 17.2, मनाली में 15.0, डलहौजी में 14.3, कल्पा में 13.2 और केलांग में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


उधर, रविवार रात को भी मैदानी जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला, धर्मशाला और डलहौजी से कम रहा। रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 12.3, शिमला में 10.2, कुफरी में 10.4, डलहौजी में 9.9, धर्मशाला में 8.4, कांगड़ा में 7.6, हमीरपुर में 7.2, ऊना-बिलासपुर में 7.0, मंडी में 6.0, सोलन में 4.6, भुंतर में 4.5, सुंदरनगर में 4.3, मनाली में 4.0, कल्पा में 1.2 और केलांग में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें