फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह तक मौसम बरपाएगा कहर

Sun, 29 Mar 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम सताएगा। रविवार और सोमवार को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होगी। मार्च अंत में ऐसा मौसम बागवानों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

शनिवार को भी दोपहर बाद शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि शिमला का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है जबकि प्रदेश में सबसे अधिक ऊना का तापमान 35.8 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसी तरह सुंदरनगर 32.0, भुंतर 31.5, कल्पा 22.8, धर्मशाला 27.8, नाहन 28.4, सोलन 28.5, कांगड़ा 32.3 और मनाली का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें