हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आठ अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, भुंतर में 33.4, बिलासपुर में 32.0, सुंदरनगर-हमीरपुर में 32.5, कांगड़ा में 33.1, चंबा में 32.0, सोलन में 32.7, नाहन में 30.2, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 26.1, कल्पा में 24.0, केलांग में 21.1 और डलहौजी में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान 4.7, मनाली में 7.4, कल्पा में 8.1, शिमला में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।