फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम

Mon, 07 Mar 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला

सार

  • 13 मार्च तक पूरे प्रदेश में बारिश, बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आया बदलाव
  • आज से दस मार्च तक शुष्क रहेगा मौसम, खिली रहेगी धूप
विज्ञापन
शिमला में भी सोमवार को हल्की बारिश हुई। रिज मैदान से छाता लेकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों मे 11 मार्च से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 मार्च तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। मंगलवार से दस मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगह धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन


सोमवार को शिमला सहित कई शहरों में दिन भर बादल छाए रहे। हवाएं चलने से मौसम में ठंडक रही। तापमान में भी कमी दर्ज की गई। उधर, चंबा में पिछले करीब 48 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज हुआ है।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.9, धर्मशाला में 20.6, ऊना में 27.8, नाहन 24.3, सोलन में 20.8, मनाली में 13.6, नाहन में 24.3, बिलासपुर में 25.6, हमीरपुर मं 26.4, मंडी में 25.3, कल्पा में 14, और केलांग में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 4.7, धर्मशाला में 9.8, केलांग में 1, कल्पा में 0.4, सुंदरनगर में 10.3, डलहौजी में 5 और कांगड़ा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें