बारिश के दौरान शिमला के रिज मैदान से गुजरती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
उधर, मंगलवार सुबह शिमला सहित कई अन्य शहरों में झमाझम बारिश से दिन की शुरुआत हुई। दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम साफ हुआ।
मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्र्ड किया गया। धर्मशाला में 31.4, ऊना में 35.6, नाहन में 28.4, सोलन में 24.5, सुंदरनगर में 28.3 और कल्पा में 21.6 अधिकतम तापमान रिकॉर्र्ड किया गया।