फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 25 सितंबर तक मौसम साफ, कमजोर पड़ा मानसून

Sat, 19 Sep 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान में सामान्य से दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून प्रदेश में कमजोर पड़ गया है।

विज्ञापन


माह के अंतिम सप्ताह तक मानसून की प्रदेश से विदाई हो जाएगी। उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.6, बिलासपुर 34.5, हमीरपुर 34.2, कांगड़ा-भुंतर 33.1, सुंदरनगर 32.8, सोलन 32.5, चंबा 31.8, नाहन 29.9, धर्मशाला 27.8, शिमला 26.2, कल्पा 25.3, केलांग 23.5 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें