फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, 28 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

Sat, 22 Aug 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में रविवार और सोमवार को भी मौसम अधिकांश क्षेत्रों में साफ रहेगा। 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली रही। इससे बीते कुछ दिनों से जारी बारिश से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं हुई है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, कांगड़ा में 31.8, बिलासुपर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 32.3, चंबा में 30.7, नाहन में 28.5, सोलन में 27.7, धर्मशाला में 26.8, शिमला में 24.2, केलांग में 25.5, कल्पा में 23.5 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। उधर, शुक्रवार रात को कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें