फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद टांडा रेफर महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Sat, 22 Aug 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से ऑपरेशन के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर की गई 63 वर्षीय महिला वहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के स्टाफ और उपचार को आए लोगों में हड़कंप है। महिला के उपचार के समय संपर्क में आए चार स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो एनेस्थीसिया डॉक्टर, दो स्टाफ नर्सें, एक चपरासी, दो सफाई कर्मचारी और चार ओटीए को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और वार्डों को सैनिटाइज करवाया गया है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि ऑपरेशन से पहले महिला का टेस्ट लिया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव थी। टांडा में ट्रूनॉट के माध्यम से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को उपमंडल बड़सर की एक 63 वर्षीय महिला स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल हुई थीं। यहां 20 अगस्त को उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद शाम को महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रात को ही टांडा रेफर कर दिया गया। वहां सैंपल लेने के बाद 21 अगस्त शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार दोपहर तक अस्पताल प्रबंधन उस महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में लगा रहा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि महिला का ऑपरेशन से पहले हमीरपुर में आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। टांडा में ट्रूनॉट के माध्यम से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के संपर्क में आए स्टाफ को होम क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें