फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में शुक्रवार से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सात अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दस अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


उधर, राजधानी शिमला में सुबह के समय कई दिन बाद धूप खिली। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने फिर करवट ली और शाम के समय जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई स्थानों में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

छह और सात अगस्त को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शिमला में 24.2, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 30.8, सोलन में 29, सुंदरनगर में 34.7, भुंतर में 35, कल्पा में 25, मंडी में 30.6, हमीरपुर में 34.6, बिलासपुर में 34.1, कांगड़ा में 32.8, मनाली में 26.2 और केलांग में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें