फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 13 Jul 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बुधवार से शुक्रवार तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों और दो दिन मैदानी क्षेत्रों में गर्ज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में खूब बादल बरसे। शिमला में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले चौबीस घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मंडी के गोहर में 108 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार को ऊना में सबसे ज्यादा 36.6 और सबसे कम मशोबरा में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम पारा 22 डिग्री रहा।
विज्ञापन


सोमवार रात मूसलाधार बारिश से मंडी के दर्जनों संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मुख्यमार्ग भी कांढापतन के समीप करीब पांच घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें