फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के लिए रहिए तैयार, बदल रहा है मौसम

Thu, 07 Jan 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में वीरवार से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य एवं मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


दस जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होगा। 12 जनवरी तक धूप खिली रहेगी। उधर, बुधवार को कल्पा में 0.2 सेंटीमीटर बर्फ और भुंतर में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 और कल्पा में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के मौसम में ठंडक रही। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। बादलों की लुकाछिपी के बीच कहीं-कहीं धूप खिली। सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें