प्रदेश में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को रिकार्ड किया गया ऊना का तापमान इस साल अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। उधर, 19 अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 25.6, धर्मशाला में 29.4, नाहन में 33.9, सोलन में 30.2, सुंदरनगर में 33.5, भुंतर में 31.0, कल्पा में 20.0, हमीरपुर में 35.3, बिलासपुर में 35.7, मंडी में 32.1, कांगड़ा में 34.6 और मनाली में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।