फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, होने वाली है बारिश और बर्फबारी

Tue, 22 Nov 2016 06:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 नवंबर को किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू, मंडी, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 26 और 27 नवंबर
विज्ञापन


को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। 24 और 25 नवंबर को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। सोमवार को ऊना में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

26, 27 नवंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में खराब रहेगा मौसम

शिमला में अधिकतम तापमान 21.3, धर्मशाला में 20.4, सुंदरनगर में 24.3, भुंतर में 23, नाहन में 21.7, सोलन में 25.5, कल्पा में 16, मंडी में 20, हमीरपुर में 24.7, बिलासपुर में 22.8, कांगड़ा में 24.3, मनाली में 18 और चंबा में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.4, केलांग में 2.8, सुंदरनगर-भुंतर में 4.5, सोलन में 5.5, मनाली में 5.4, बिलासपुर में 6.6, मंडी में 5.1, धर्मशाला 12.4 और शिमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें