फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के लिए रहें तैयार, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 10 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहे सूखे के बाद हिमाचल में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम खराब रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। उधर, शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

केलांग में माइनस में पहुंचा पारा

शिमला में 20.6, धर्मशाला में 19.8, नाहन में 21, सोलन में 25.5, सुंदरनगर में 22.5, भुंतर में 22.5, कल्पा में 16.4, मंडी में 18.2, हमीरपुर में 21.3, बिलासपुर में 19.1 और मनाली में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। केलांग में वीरवार रात

न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 दर्ज किया गया। प्रदेश में अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर में 1.6, भुंतर में 1, कल्पा में 2.4, ऊना में 7.4, सोलन में 4.5, चंबा में 2.8, बिलासपुर में 4.2 और मंडी में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें