फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते बाद खुला मौसम, अभी भारी बारिश से मिलेगी राहत

Wed, 17 Aug 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में करीब तीन सप्ताह बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली, जिससे बारिश के कारण परेशानियां झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में फिर उमस भरी गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक बीस अगस्त तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम साफ होने के साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ना भी शुरू हो गया है।

मंगलवार को ऊना में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंडी में 30.1, हमीरपुर में 33.1, बिलासपुर में 33.3, कांगड़ा में 31.7, चंबा में 31.5, सोलन में 29.2, नाहन में 28.9, सुंदरनगर में 33.1, भुंतर में 33, शिमला में 24.6, धर्मशाला में 27.6, कल्पा में 20, केलांग में 26.3 और मनाली में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश

प्रदेश में पहली जून से 16 अगस्त तक सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में अभी तक 585 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी जबकि अभी तक 490 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

जिला चंबा में 45, किन्नौर में 56, लाहौल स्पीति में 78, सिरमौर में 22, ऊना में तीन प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हमीरपुर में सामान्य से 7, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 6, मंडी में 1, शिमला में 18 और सोलन में 10 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें