फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हिमाचल: अभी और सताएगी गर्मी, चार जिलों में अधिकतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, मैदानी भागों में लू का अलर्ट

Thu, 31 Mar 2022 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के मैदानी जिलों में एक अप्रैल को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिमला-मनाली व अन्य हिल स्टेशनों में पसीने छूटने लगे हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में इस दौरान पारा और चढ़ने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी जिलों में एक अप्रैल को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिमला-मनाली व अन्य हिल स्टेशनों में पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस वर्ष मार्च में अधिकतम तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है। कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और सोलन जिले में पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए मार्च 2022 में अब तक का सबसे उच्च तापमान दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच-सात दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दो से तीन दिनों में थोड़ी गिरावट की संभावना को छोड़कर मौजूदा गर्म परिस्थितियों से कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


20 दिन पहले ही 10 डिग्री तक बढ्  गया अधिकतम तापमान
बता दें प्रदेश में चार साल बाद 20 दिन पहले ही 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान चढ़ गया है। वर्ष 2018 में पड़ी गर्मी जैसे हालात इस बार भी बनने लगे हैं। आमतौर पर 20 अप्रैल के आसपास पड़ने वाली गर्मी मार्च के अंत में ही शुरू हो गई है। कई दिनों से बारिश न होने से गुठलीदार फलों पर गर्म मौसम की मार पड़ने के साथ ही फलों की ड्रॉपिंग की समस्या खड़ी हो गई है। गुठलीदार फलों के पेड़ों पर पहले बारिश से फूल झड़े और अब बची फसल पर सूखे की मार से फल झड़ने लगे हैं। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, नाहन 19.2, सुंदननगर 10.6, भुतंर 8.3, किल्पा 4.0, धर्मशाला 20.2, ऊना 16.4, नाहन 19.2, केलांग 1.3, पालमपुर 15.7, सोलन 12.0, मनाली 8.5, कांगड़ा 15.5, मंडी 12.3, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 15.3, चंबा 10.1, डलहौजी 15.1, कुफरी 14.0, जुब्बड़हट्टी 18.5 और पांवटा साहिब 14.2 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना                 39.0
बिलासपुर         36.5
कांगड़ा             34.4
हमीरपुर           35.6
सुंदरनगर          35.0
सोलन              33.2
धर्मशाला          33.0
शिमला             25.2
केलांग              15.5
डलहौली           21.1
कल्पा              20.9
चंबा                 32.1
भुंतर               36.5
मनाली            25.0
क़ुफरी             18.1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें