मौसम खुलते ही हिमाचल में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नाहन में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। 27 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में हालांकि धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे। मैदानी जिलों में तापमान चढ़ने के साथ ही पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। रात के समय भी गर्म हवाएं चल रही हैं।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.6, भुंतर में 34.6, कांगड़ा में 34.1, सोलन-बिलासपुर-सुंदरनगर में 33.5, हमीरपुर में 33.2, चंबा में 32.7, नाहन में 32.4, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 26.9, कल्पा में 26.5, केलांग में 23.8 और डलहौजी में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.7, ऊना में 23.0, बिलासपुर में 23.5, हमीरपुर में 23.2, कांगड़ा में 20.2, सोलन में 19.0, मंडी में 19.1, सुंदरनगर में 19.5, शिमला में 17.3 और धर्मशाला में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।