फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की भी जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं करेंगे : विक्रमादित्य

विज्ञापन
जाठिया देवी में भूमि अ​धिग्रहण के विरोध में आयाेजित बैठक में भाग लेते ग्रामीण और मंत्री विक्रमा - फोटो : k
विज्ञापन
जाठिया देवी टाउनशिप को लेकर बैठक में मंत्री ने सुनीं आपत्तियां
विज्ञापन

ग्रामीणों की दोटूक - विकास के नाम पर विस्थापन मंजूर नहीं
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक की उठाई मांग
संघर्ष समिति ने पर्यावरण, जल स्रोत और नकदी फसलों के उठाए मुद्दे
मंत्री बोले- किसानों और भूमिधारकों के हितों से कोई समझौता नहीं
आठों गांव टाउनशिप के विरोध में एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप को लेकर उपजे विरोध के बीच लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में किसानों और भूमिधारकों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण केवल नियमों और आपसी सहमति के आधार पर ही होगा तथा किसी पर भी जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी।यह आश्वासन विक्रमादित्य सिंह ने जाठिया देवी में आयोजित बैठक में बागी पंचायत के लोगों को दिया। इससे पहले बागी पंचायत के लोगों ने जाठिया देवी में प्रस्तावित माउंटेन टाउनशिप को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध किया और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। बैठक का संचालन करते हुए मदन लाल शास्त्री ने कहा कि जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप के लिए आठों गांवों के लोग जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार को भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रही प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के प्रधान देसराज ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पर्यावरण, जल स्रोतों, नकदी फसलों और धार्मिक मान्यताओं पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टाउनशिप परियोजना से क्षेत्र का पारंपरिक स्वरूप और ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होगी।
विज्ञापन

पंचायत निवासी हरि कृष्ण शास्त्री, इंद्र सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, सही राम, उमा देवी, गोविंद राम, संदीप कुमार, नरेश कुमार और उत्तम कश्यप सहित कई अन्य ग्रामीणों ने विक्रमादित्य सिंह के समक्ष दोटूक शब्दों में कहा कि वे स्वयं उजड़कर टाउनशिप के लिए भूमि नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि उनकी बातों प र गंभीरता से विचार किया जाएगा। किसी भी विकास परियोजना में स्थानीय लोगों की सहमति, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हिमुडा के सीईओ से प्रोजेक्ट को लेकर बात करेंगे और इसकी विस्तृत जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से लोगों के साथ हैं। वे जिस भी मंच पर चाहेंगे वे उनके साथ जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री से उठाएंगे। लोग स्वयं भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर अपनी आपत्ती जता सकते हैं। इस अवसर पर मंत्री के साथ मोनिका भारद्वाज, उत्तम कश्यप, दिवाकर दत्त, कविता कंवर और पंचायत के लोग मौजूद रहे।

जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में आयाेजित बैठक में भाग लेते ग्रामीण और मंत्री विक्रमा- फोटो : k

जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में आयाेजित बैठक में भाग लेते ग्रामीण और मंत्री विक्रमा- फोटो : k

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें