फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए मिलकर ही करना होगा काम : शानन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल फोरम ने सम्मेलन में किया आह्वान
विज्ञापन

नशे से हो रही मौतों को लेकर वक्ताओं ने जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने के लिए हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (एचएफएडीए) ने मंगलवार को इस मुहिम से जुड़े हितधारकों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया। प्रदेश के 57 संगठनों के सामूहिक मंच हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज के इस सम्मेलन की अध्यक्षता दीपक सानन (पूर्व आईएएस) ने की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश सरकार की नशा मुक्त हिमाचल अभियान और चिट्टा के खिलाफ चलाई मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने नशे की ओवर डोज से हो रही युवाओं की मौतों के बढ़ रहे आंकड़ों और नशे की गिरफ्त में आने वाले वाले युवाओं की बढ़ रही संख्या पर चिंता व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुहिम को और कारगर बनाया जाएगा। सम्मेलन में ईएसओएमएसए के निदेशक सुमित खिमटा (आईएएस), सेवानिवृत्त आईएएस हंसराज चौहान, मनरेगा के सोशल ऑडिट निदेशक रविंद्र शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. भावना, पंचायतीराज विभाग की अतिरिक्त निदेशक डॉ. नीलम, स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक सहित 7 विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तकनीकी सहयोगी गुंजन संस्था के कार्यकारी निदेशक विजय कुमार ने कहा कि नशा केवल एक कानूनी समस्या नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर बीमारी और सामाजिक चुनौती है। इस मौके पर एचएफएडीए की ओर से सत्यवान पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें