मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल में बहुत कम लोग आ रहे हैं। हमने सख्त एसओपी बनाया है। हम इन गाइडलाइंस को अमल में ला रहे हैं।
हम होटल मालिकों को होटल खोलन के लिए बाध्य नहीं कर सकते। जिसने खोलना है, वे खोलें। जिसने नहीं खोलना है, न खोलें। बात ठीक है। अभी असर है। गोवा, केरल, उत्तराखंड, राजस्थान ने खोल दिया, वहां ज्यादा मामले हैं। हमारे एसओपी को उनसे सख्त रखा गया है।