फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हां हम एजेंट, लेकिन आम आदमी के : शाजिया

Fri, 02 May 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा कि हमारे देश को चीन व पाकिस्तान से ज्यादा खतरा घर के दुश्मन भ्रष्टाचार से है। इसे मिटाने के लिए सिविलियन फौज की जरूरत है। आम आदमी पार्टी से जुड़े हर कार्यकर्ता को एक फौजी की तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी चुनाव में उतरी तो भाजपा वाले कहते रहे कि ये तो कांग्रेस के एजेंट हैं और कांग्रेस वाले कहते रहे संघ के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि वे एजेंट हैं, मगर आम आदमी के एजेंट हैं। वे शुक्रवार को चंबा में आप प्रत्याशी राजन सुशांत की जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि देश को बहुत लूटा गया है, अब तो बचाने को बहुत कम बचा है। उन्होंने कहा कि  अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में वे तो भ्रष्टाचार व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे थे, मगर कांग्रेस के मंत्रियों कपिल सिब्बल व मनीष तिवारी ने बार-बार कहा कि चुनाव लड़ कर दिखाओ तो पता चलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी ने दिल्ली में कांग्रेस को धूल चटा कर दिखा दिया कि आम आदमी में कितना रोष है। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी दिल्ली जैसा करिश्मा दिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भी हिमाचल में रही हैं और शिमला में पढ़ी हैं।

लिहाजा प्रदेश की स्थिति से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सही तरीके से विकास किया गया होता तो आज यह प्रदेश स्विट्जरलैंड की तरह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होता। उन्होंने कहा कि यहां वादे तो किए गए, मगर आज तक रेलवे लाइन तक नहीं लाई जा सकी। खज्जियार जैसे पर्यटन स्थलों का विकास नहीं हो पाया।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस जुनून की लड़ाई में आप का नहीं अपना खुद का साथ देकर उनके प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि डा. सुशांत जैसे जुझारू व जुनूनी नेता को वोट देकर भेजें तो प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें