फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी रे! आधे शिमला शहर में आज नहीं आएगा पानी

Sun, 20 Apr 2014 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह आधे शहर में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में हुई बारिश के चलते पेयजल योजनाओं में गाद आ गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को छोटा शिमला जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में शनिवार को दिन भर पंपिंग ठप रही।

इस कारण नगर निगम को शाम के समय पानी देने के लिए पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल सकी। देर शाम को पंपिंग दुरुस्त हुई है। ऐसे में रविवार शाम को छोटा शिमला और चौड़ा मैदान जोन में पानी दिया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

शनिवार शाम को चौड़ा मैदान जोन के तहत बालूगंज, समरहिल, टुटू, ओल्ड बैरियर, पांजडी और आसपास के क्षेत्र तथा छोटा शिमला जोन के तहत लिफ्ट एरिया, कनलोग, बैम्लोई, पारसदास गार्डन, ठंडी कोठी, टिंबर हाउस में सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


खलीणी और टालैंड में कटे 14 पानी कनेक्शन

उधर, पानी की टंकी ओवर फ्लो पाए जाने पर नगर निगम की टास्क फोर्स ने शनिवार को खलीणी और टालैंड में 14 कनेक्शन काटे हैं। इन उपभोक्ताओं को अब दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा।
विज्ञापन


जुर्माना चुकाने के बाद ही नगर निगम दोबारा कनेक्शन जोड़ेगा। अगर इन उपभोक्ताओं की पानी टंकियां फिर से ओवर फ्लो होते हुए पाई गईं तो पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें