फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंडी शहर में 80 प्रतिशत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
मंडी शहर को आने वाली मुख्य पेयजल पाइप को कमांद के पास हुआ नुकसान। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
मंडी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि मंगलवार से पूरे शहर में पानी की सप्लाई अस्थायी तौर पर बहाल हो जाएगी। जल शक्ति विभाग का दावा है कि सोमवार को 80 फीसदी शहरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बहाल करवा दी है। जहां सप्लाई बाधित है, वहां पार्षदों की मांग पर टैंकरों के माध्यम से पानी दिया जा रहा है। पड्डल पंप हाउस और सात अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

प्राकृतिक जलस्रोतों से आपदा के समय ही पानी उठाया गया है। सोमवार को बिजनी क्षेत्र, बाजार क्षेत्र और पैलेस के कुछ हिस्सों में पानी न मिलने से शहरवासी परेशान हुए। उधर, अस्पताल रोड, गणपति रोड, मट, सैण, लाल कोठी, तुंगल कॉलोनी, कल्याण धाम आश्रम, पड्डल, नेला, खलियार, टारना और चडयाणा में पानी की सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
तल्यारड़ और सन्यारड़ वार्ड के कुछ हिस्सों में भी पानी की सप्लाई बहाल कर दी है। ऊहल पेयजल योजना से शहर को आने वाली मुख्य पाइप लाइन स्कोर के पास 30 मीटर क्षेत्र में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रियागड़ी के पास भी काफी नुकसान हुआ है। विभाग ने वीरवार तक मरम्मत कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद ही शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बहाल हो पाएगी। सोमवार को भी बारिश के चलते मरम्मत कार्य काफी देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

....

रोज मिल रहीं 200 शिकायतें
शहर में पानी को लेकर कितना हाहाकार है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि रोजाना विभाग के पास 200 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। पहले यह आंकड़ा 30 से 40 था। खुद सहायक अभियंता शिकायत कक्ष में बैठकर समस्याओं का निवारण कर रहे हैं।

....
80 फीसदी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बहाल करवा दी है। शेष क्षेत्रों में मंगलवार तक पेयजल आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य है। स्कोर में क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन को दुरुस्त करवाया जा रहा है। मौसम साफ रहा तो वीरवार से नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें