फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एकदिन छोड़कर मिलेगी पानी की सप्लाई

Tue, 05 Jan 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के हजारों परिवारों को अब एक दिन छोड़कर पीने का पानी मिलेगा। यह फैसला सीवरेज से दूषित अश्वनी खड्ड परियोजना के पानी की शहर को आपूर्ति बंद करने के बाद लिया गया है। मंगलवार से नगर निगम शहर के लोगों को एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई देगा।
विज्ञापन


अश्वनी खड्ड परियोजना से शहर को रोजाना करीब आठ एमएलडी पानी मिल रहा था। पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने राशनिंग शुरू करने का फैसला लिया है। नगर निगम महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर अश्वनी खड्ड के पानी की सप्लाई रोक दी है। आईपीएच से मांग की है कि रोजाना शहर को गिरि, गुम्मा सहित अन्य परियोजनाओं से 35 एमएलडी तक पानी की आपूर्ति की जाए ताकि एक दिन छोड़कर लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध करवाया जा सके। मेयर और डिप्टी मेयर ने इस विकट परिस्थिति में शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


आज यहां होगी पानी की सप्लाई
सेंट्रल जोन:- मालरोड, लोअर बाजार, लालपानी, ओल्ड बस स्टैंड, राम बाजार, रुल्दुभट्ठा, कोर्ट हिल, नार्थ व्यू, फिंगास्क, ईदगाह, सीटीओ, कृष्णानगर, सब्जी मंडी
लक्कड़ बाजार जोन:- कार्नर हाउस, नव बहार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जाखू, ब्लाक नंबर - 3, 47, 40, 39, 35, 42, 29, माइक्रोवेव, रामचंद्रा चौक, स्टोक्स पैलेस, हेनाल्ट, रिच माउंट, भज्जी हाउस, मोनेस्ट्री एरिया, जोधा निवास, कोर स्टोफिन, भागड़ा निवास, सीपीडब्ल्यूडी लांग वुड, क्रेगड़ू, लोअर कलेस्टन, एचपीएसईबी कालोनी, हारविंगटन केलटी, भराड़ी बस स्टैंड, तारावरी भराड़ी, पुलिस लाइन भराड़ी, यूएस क्लब
संजौली जोन:- इंजनघर, सांगटी, बिलो गुरुद्वारा, नार्थ ओक, बोथवेल, समिट्री गेट, वर्मा कालोनी, कार्नर हाउस, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ढली बाजार, मशोबरा, समिट्री अप्पर
छोटा शिमला जोन:- न्यू शिमला, पंथाघाटी, करयाण, कनलोग, अपर डालटन, टालैंड, शिवपुरी, क्लिफेंट इस्टेट, पारस दास गार्डन, न्यू लैंड इस्टेट, मरीना, मजीठा हाउस, न्यू फ्लावर डेल, हाईकोर्ट, मेलबर हाउस बैम्लोई
चौड़ा मैदान जोन:- टुटू, संदल, चक्कर, कच्ची घाटी, कोर्ट परिसर, अपर कच्ची घाटी, अपर चक्कर, कामना देवी, पांजड़ी, चौड़ा मैदान, सांगटी, समरहिल, एआईआर कालोनी, एडवांस स्टडी।

6 जनवरी को इन क्षेत्रों में आएगा पानी
सेंट्रल जोन:- लिफ्ट, मैट्रोपोल, दाड़नी का बागीचा, फाउंटेन काटेज, मार्केट लाइन, अलगिन विला, स्कैंडल प्वाइंट, गेयटी थियेटर
लक्कड़ बाजार जोन:- लक्कड़ बाजार, चैप्सली, आकलैंड, लांग बुड, शांकली, गुडवुड, कुठार हाउस, हरी निवास, सीजीओ कांप्लेक्स, भराड़ी, कुफटाधार, ग्रीन गेट, हाउसिंग बोर्ड कलेस्टन, जाखू ऐरिया हाली लाज, डेजी बैंक, लेहणू भवन, रिच माउंट, जोधा निवास, ओक वुड, केंद्रीय विद्यालय से उपायुक्त निवास, अपर भराड़ी, लोअर भराड़ी सोसायटी भवन, भराड़ी क्षेत्र
संजौली जोन:- संजौली बाजार, चलौंठी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिवालिक भवन, कमला नगर, एमसी लाइन, समिति लाइन बाईपास, फ्रूड, नेरी धार, सब्जी मंडी ढली, लोअर सीमिट्री (टनल), इंद्रनगर, हिमगिरी (शाम के समय सप्लाई)
छोटा शिमला जोन:- छोटा शिमला, ऐरा होम, पाइन हाउस, पैट्रोल पंप, ब्राकहास्ट, स्ट्राबेरी हिल, नाल्जवुड, बीसीएस, खलीनी, ग्रीनपार्क, लोअर डालटन, कसुम्पटी बाजार, फ्लावर डेल, परिमहल, विकासनगर, देवनगर, पटियोग, कंगना धार, फेज-3, सरघीण, शकराला, बैनमोर, राजभवन, बारनसकोर्ट, इमविला, डालटन इस्टेट
चौड़ा मैदान जोन:- नाभा, फागली, डाउन डेल, एजी आफिस, रामनगर, टूटीकंडी, रेलवे बोर्ड, कामली बैंक, अनाडेल, विधानसभा, घोड़ा चौकी, बाग गांव, हरि नगर, बालूगंज, समरहिल, रॉक हाउस, कैथू, लोअर फिंगास्क, स्नो व्यू
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें