फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेयजल सप्लाई ठप, कई इलाकों में तीन दिन से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गिरि और गुम्मा परियोजना में गाद भरने से राजधानी में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पूरे शिमला शहर में सोमवार को पानी की सप्लाई ठप रही। परियोजनाओं में पंपिंग की हालत यह थी कि शहर के लिए सिर्फ 10.94 एमएलडी पानी ही लिफ्ट हो पाया। ऐसे में कंपनी ने अस्पतालों और कुछेक इलाकों में ही सप्लाई दी। शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां तीन दिन से पानी नहीं आया है। परियोजनाओं में भरी गाद को देखते हुए मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी। सोमवार को दिनभर पेयजल कंपनी के कर्मचारी गिरि और गुम्मा पंपिंग स्टेशनों तथा टैंकों में भरी गाद साफ करने में डटे रहे। गुम्मा स्टेशन को बहाल कर दिया लेकिन नदी में भारी गाद के कारण पंपिंग शुरू करने में परेशानी आई। शहर में पेयजल संकट को देखते हुए कंपनी ने मटमैला पानी लिफ्ट करने का फैसला लिया। शाम तक परियोजना के पांच पंप चालू कर दिए गए। गिरि परियोजना को भी शाम तक बहाल कर दिया गया। लेकिन इसका पानी देर शाम तक शिमला नहीं पहुंचा था। सोमवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से फिर परियोजनाओं में गाद आने की सूचना है।
विज्ञापन

कोटी बरांडी की पाइपलाइन बहने से सप्लाई ठप
कोटी बरांडी पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बहने से सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। यहां नई लाइन बिछने पर ही सप्लाई बहाल होगी। इस परियोजना से शहर को करीब पांच एमएलडी पानी मिलता है। हालांकि, चूरट और चैड़ परियोजना को कंपनी ने बहाल कर दिया है। कंपनी का दावा है कि मंगलवार को 30 एमएलडी पानी शहर के लिए लिफ्ट किया जाएगा ताकि कम से कम आधे शहर में पेयजल सप्लाई दी जा सके। एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि गिरि और गुम्मा परियोजनाएं बहाल कर दी हैं।
इन इलाकों में सुबह मिलेगी सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार शहर के सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान, न्यू शिमला, छोटा शिमला में सुबह के समय सप्लाई दी जाएगी। संजौली बाजार, ढींगूधार मंदिर एरिया में सोमवार को पानी की सप्लाई दी है। ऐसे में यहां मंगलवार को पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें