फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की स्कीम से एक दिन नहीं मिला पानी

Mon, 25 Aug 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच आनी मंडल की तलुणा पंचायत के हरिपुर गांव पेयजल किल्लत से निपटने के लिए बनाई गई योजना से ग्रामीणों को एक दिन भी पानी नहीं मिल पाया है। इस योजना में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसकी वीडियो सीडी बनाकर ग्रामीणों ने जांच एजेंसियों को सौंपने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार तलुणा पंचायत के हरिपुर गांव की पेयजल समस्या से निपटने के लिए तलुणा गांव को बाईपास कर हरिपुर गांव के लिए सुचारु पेयजल सुविधा देने की मंशा से करीब 5 साल पहले 10 लाख रुपये के बजट की एक विशेष योजना ओलवा के कोटनाला से हरिपुर मंजूर की गई थी।

जो 2010-11 में बनकर भी तैयार हो गई है। डीसी डिपोजिट स्कीम के तहत बनी इस योजना के कार्यान्वित हो जाने पर हरिपुर गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों को पेयजल मिलना था। इस योजना को विभाग ने कंपलीट मान कर फाइनल पेमेंट दे दी है। जबकि आजतक इस योजना की पाइपों में पानी ही नहीं आया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाकायदा तलुणा गांव के समीप कोटनाला में योजना के स्रोत पर जाकर पूरी योजना की वीडियो रिकार्डिंग की है और जल्द ही इस वीडियो की सीडी बनाकर आईपीएच विभाग के मंत्री, आला अधिकारियों और जांच ऐजेंसियों को सौंपने का मन बना लिया है।

क्या कहना है आईपीएच का
इस बारे में आईपीएच के आनी मंडल के एक्सईएन आरसी कपूर का कहना है कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। समस्या गंभीर है। इसकी छानबीन होगी और योजना को सही कर लोगों को पेयजल की आपूर्ति जल्द ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें