फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि से सप्लाई बढ़ी पर कई इलाकों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जोन के कृष्णानगर, लोअर बाजार, सब्जी मंडी में नहीं आया पानी
विज्ञापन

शहर में आज सप्लाई सामान्य होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश का सिलसिला थमने के बाद बुधवार को गिरि पेयजल परियोजना से शहर में लिए पानी की सप्लाई सामान्य हो गई। लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आया।
सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, सब्जी मंडी, लिफ्ट और कृष्णानगर इलाके में बुधवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं मिली। इन इलाकों में अब वीरवार सुबह पानी दिया जाएगा। संजौली के इंजनघर, संजौली बाजार, नव बहार, सांगटी, नेरीधार और चौड़ा मैदान के नाभा, फागली, टूटीकंडी, रामनगर, कैथू, बालूगंज, समरहिल इलाके में तीसरे दिन बुधवार को पानी की सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल कंपनी का कहना है कि गिरि से पानी की सप्लाई बढ़ने लगी है। ऐसे में वीरवार को ज्यादातर इलाकों में तय शेड्यूल के अनुसार ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। बुधवार को सभी परियोजनाओं से 37.74 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि बारिश बंद होने से गाद थमने लगी है। ऐसे में शहर के लिए पानी की सप्लाई भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें