फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद थमी तो लो वोल्टेज ने रोकी पंपिंग, तीसरे दिन ही मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाद थमने पर कंपनी से शुरू की सप्लाई, लो वोल्टेज से फिर ठप हुई पंपिंग
विज्ञापन

शहर को मिला सिर्फ 11.25 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अगले कई दिन तीसरे दिन ही पेयजल सप्लाई मिलेगी। पेयजल परियोजनाओं में पंपिंग प्रभावित होने से शहर में पानी का शेड्यूल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। बुधवार को जहां दिनभर सभी परियोजनाओं में गाद के चलते पंपिंग ठप रही तो वहीं वीरवार को लो वोल्टेज ने पंपिंग रोक दी।
शहर की दो सबसे बड़ी पेयजल परियोजनाओं गिरि और गुम्मा से कंपनी ने सुबह आठ बजे शिमला के लिए पानी की सप्लाई शुरू की। बारिश थमने से दोनों परियोजनाओं में गाद तो कुछ कम हुई लेकिन मटमैला पानी शहर के लिए लिफ्ट किया गया। शाम होते-होते लो वोल्टेज के चलते दोनों परियोजनाओं में पंपिंग फिर बंद हो गई। वीरवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को करीब 11.25 एमएलडी पानी ही मिल पाया है। यह इस साल की सबसे कम सप्लाई रही। इसके चलते शिमला शहर में ज्यादातर इलाकों में पानी नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि गाद थम गई है लेकिन लो वोल्टेज के चलते पंपिंग प्रभावित हो रही है। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि शुक्रवार को 30 एमएलडी से ज्यादा पानी लिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें