फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी
विज्ञापन

में गहराया पेयजल संकट
जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन
एसजेपीएनल से चियोग क्षेत्र को पानी देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डॉ. कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग ई. संजीव कौल से मुलाकात की।
सभा ने कसुम्पटी की विभिन्न पंचायतों में चल रही पानी की कमी की समस्या को उठाया तथा इसके समाधान का आग्रह किया। साथ ही चियोग के लिए पेयजल कंपनी से पानी की सप्लाई दिलाने की मांग की गई। डॉ. तंवर ने बताया कि बणी, मखोड़ल, धमांदरी, देहना, चियोग, नाला, भेखल्टी, गलू-कलां में पानी की समस्या विकराल हो गई। ऐसे में गिरि पेयजल परियोजना से आने वाले दो करोड़ लीटर पानी से ढाई लाख लीटर पानी इस विधानसभा के क्षेत्रों में दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने पाइप बिछाने के लिए अपनी जमीन दी लेकिन आज तक न तो इस क्षेत्र को इस परियोजना से पानी दिया और न ही जमीन का मुआवजा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल एसजेपीएनएल (शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक हो रही है। बैठक में इस समस्या के समाधान का एजेंडा रखा जाना चाहिए। बताया कि बल्देयां पंचायत में साका नाल से सौंल के लिए ग्रेविटी की स्कीम के तहत सौंल, चनाई, तगेड़ी, धाली, मानला के लिए सप्लाई होने वाले पानी की मात्रा पर्याप्त नहीं है। इसलिए इसमें कोटी के पास बने टैंक से सधोड़ा टैंक में सवा इंच पानी डालकर सप्लाई दी जाए। डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता से बैठक सकारात्मक रही है और उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुराने पाइप को भी बदला जाए
पंचायत मैहली के घोड़पा से अपर गुसान (कुफर) के लिए आने वाली पेयजल योजना में पाइप पुराने और लीकेज वाले हैं। इस तीन किलोमीटर पाइप लाइन को भी बदला जाए। पंचायत दरभोग के लिए खील-भाईला फेज-2 उठाऊ सिंचाई योजना का लगभग कार्य पूरा होने के बावजूद बिजली का मीटर न लगने से पानी का वितरण शुरू नहीं हुआ है। इस कारण ग्राम काग-कुफ्टू, खील, कटार, धाकडू, टौंरू, करयाल आदि गांवों सिंचाई योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें