फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में तीसरे दिन पानी, वह भी अब महंगा, कारोबारी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों और ढाबों में लगे हैं व्यावसायिक कनेक्शन
विज्ञापन

पहले ही ज्यादा हैं इनकी पानी की दरें, अब और मार पड़ेगी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पीने का पानी आठ फीसदी महंगा करने के फैसले पर शहर के कारोबारी भड़क गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि आम जनता पर हर साल भारी भरकम बिलों का बोझ डाला जा रहा है। इस साल भी पानी की दरों में आठ फीसदी बढ़ोतरी करना गलत है।
विज्ञापन


शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि पेयजल कंपनी शहर में रोज पानी तो नहीं दे पा रही है, अब पानी के रेट बढ़ाकर जनता पर बोझ जरूर डाल रही है। राजधानी में बीते एक साल से पानी की राशनिंग चल रही है। शहर के ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन पानी आ रहा है। नगर निगम सदन में भाजपा के अलावा कांग्रेस के अपने पार्षद भी पानी की राशनिंग पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में सरकार को शहर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश देने चाहिए थे लेकिन इसके उल्ट पानी की दरें बढ़ा दीं। शिमला व्यापार मंडल सचिव तरुण राणा ने कहा कि पानी की दरें बढ़ने का ज्यादातर असर कारोबारियों पर पड़ेगा। दुकानों, ढाबों और होटलों में पानी के व्यावसायिक कनेक्शन हैं जिनकी दरें काफी ज्यादा है। अब इन दरों में और बढ़ोतरी होने से कारोबारियों पर मार पड़ेगा। पर्यटकों की आमद घटने से शहर में पहले ही कारोबार मंदा चल रहा है। अब पानी, कूड़ा बिल और टैक्स बढ़ने से जेब ढीली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें