फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट: दौरा बीच में छोड़ शिमला लौटे सीएम, मंत्री और अफसरों से की बैठक

Wed, 30 May 2018 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल किल्लत की वजह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिलों के पांच दिवसीय प्रदेश प्रवास के कार्यक्रम में बदलाव किया है। मंगलवार को सुंदरनगर में तय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम शाम साढ़े पांच बजे शिमला लौट आए। मंडी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रद्द कर उन्होंने सरकारी आवास पर अधिकारियों को तलब किया। 

विज्ञापन


आईपीएच मंत्री की मौजूदगी में अधिकारियों से पेयजल संकट को लेकर बैठक की। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली निगरानी समिति ने शिमला में सप्लाई की स्थिति से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने राजधानी शिमला में पेयजल सप्लाई बढ़ाने के प्रयासों में और सुधार की गुंजाइश जताई है। बुधवार को राजधानी को दूसरे जोन में पेयजल सप्लाई की तैयारियों को और दुरुस्त करने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के कार्यक्रम में बदलाव

मुख्यमंत्री का मंगलवार से प्रदेश के तीन जिलों में प्रवास का कार्यक्रम था। राजधानी शिमला सहित कुछ जिलों में पेयजल संकट के बीच उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री 29 मई को मंडी रात्रि प्रवास और 30 को पालमपुर रात्रि प्रवास की जगह जिलों का दौर कर रात को शिमला लौटेंगे। शेष 2 जून तक का कार्यक्रम यथावत रहेगा। 31 मई और एक जून को चंबा जिले में रहेंगे जबकि दो जून को दिल्ली प्रवास पर जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें