फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट से पार पाने के लिए एमसी ने निकाला तरीका

Wed, 13 Apr 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
विज्ञापन
शहर में गहराए जल संकट से पार पाने के लिए नगर निगम ने पेयजल सप्लाई की व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला लिया है। निगम आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तर पर तैनात नोडल आफिसरों की समीक्षा बैठक में विचार विमर्श के बाद पानी सप्लाई की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार से शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी। तीसरे दिन पहली बार पानी की सप्लाई होने पर पहले अप साइड (ऊपर से नीचे की ओर) पानी का आवंटन होगा। इसके बाद अगले तीसरे  दिन जब पानी आएगा तो डाउन साइड (नीचे से ऊपर की ओर) पानी बांटा जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के लोगों को बराबर मात्रा में पानी मिल सकेगा।

मौजूदा समय में पानी की किल्लत के कारण प्रेशर कम होने के चलते लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा। सप्लाई के बावजूद कई मकानों में टंकियों तक पानी ही नहीं चढ़ पा रहा। नगर निगम का दावा है कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद निर्धारित अंतराल में अप साइड और डाउन साइड सप्लाई से सभी लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


समान वितरण के लिए बदली सप्लाई की व्यवस्था- सभी लोगों को बराबर पानी मिले इसके लिए सप्लाई की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब वैकल्पिक दिनों में पहले अप साइड और बाद में डाउन साइड सप्लाई खोली जाएगी, जिससे लोगों को बराबर पानी मिलेगा। -पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

यहां समझें क्या है अप साइड, डाउन साइड सप्लाई- नगर निगम के सेंट्रल जोन में मालरोड से लेकर कृष्णानगर तक का इलाका आता है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद अप साइड सप्लाई के समय सबसे पहले मालरोड में पानी खुलेगा, इसके बाद मिडल बाजार फिर लोअर बाजार फिर कार्ट रोड और सबसे अंत में कृष्णानगर में पानी की सप्लाई होगी।

तीन दिन बाद डाउन साइड सप्लाई के तहत सबसे पहले कृष्णानगर के लिए पानी खुलेगा। इसके बाद कार्ट रोड फिर लोअर बाजार फिर मिडल बाजार और सबसे अंत में मालरोड के लिए पानी की सप्लाई खुलेगी। शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तर्ज पर पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें