रझाणा, ब्यूलिया और मैहली छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन
गायक विवेक और दलीप ने खूब बटोरी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को रझाणा, ब्यूलिया और मैहली छात्र कल्याण संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी नाटियों का दौर खूब चला। इस दौरान लड़कियों ने देखे मेरिये कोमरो चुटो... गाने पर नाटी डाली। कार्यक्रम में यूथ एनलाइटमेंट सोसायटी के संस्थापक मोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ओपनिंग गेस्ट के रूप में भाजपा जिला शिमला कार्यकारिणी के सदस्य दलित सिंगटा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगठन के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर दो छात्राओं का डांस दर्शकों की पहली पसंद बनी जिसमें छात्राओं ने वैद्या देख मेरिया नाड़िया चलरी की बंद...गाने किया। इस दौरान सभागार में मौजूद युवाओं ने अपनी जगह पर खड़े होकर डांस किया। इसके अलावा युवाओं ने पंजाबी डांस, ब्रेक डांस, बॉलीवुड, हॉलीवुड, पहाड़ी, सोलो सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्मिता, अर्पिता, कशिश, रिया, डिंपल, आंचल, रिया शर्मा, पूर्वी, निकिता, शिवम, महेश, अक्षित, अंशुल, सिद्धार्थ और अभिमन्यु सहित अन्य युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पहाड़ी गायक विवेक राजटा और दलीप चौहान ने अपने गानों पर युवाओं को जमकर नचाया। रझाना, ब्यूलिया और मैहली छात्र कल्याण संगठन के चेयरमैन सन्नी शर्मा, अध्यक्ष गरिमा शर्मा, उपाध्यक्ष दीक्षिता शांडिल, कोषाध्यक्ष महक अत्री, सचिव गरिमा शांडिल, संयुक्त सचिव यश वर्मा, मीडिया समन्वयक हर्षित शर्मा और समन्वयक युक्ति शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।