फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वारियर्स ने डीडीसी ढांडा को हरा सेमीफाइनल में पाया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आज से होंगे सेमीफाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट स्पर्धा रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ठाकुर वारियर्स ने डीडीसी ढांडा को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही ठाकुर वारियर्स प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। ठाकुर वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीडीसी ढांडा की टीम को हराया। मुकाबले में डीडीसी ढांडा ने ठाकुर वारियर्स के सामने 34 रन का लक्ष्य रखा, जिसे ठाकुर वारियर्स ने एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीमों में स्कॉर्पियन बॉयज, शिमला स्ट्राइकर्स, समर सेट, मार्कोस, जेपी 11 और मेहता 11 शामिल हैं। इन टीमों के बीच शनिवार को मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, शनिवार को क्रिकेट के साथ फुटबॉल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद, सांस्कृतिक और वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के बारे में सोसायटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि कमेटी हर वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन करती है। इसके तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। प्रतियोगिताएं दशहरे तक चलेंगी और दशहरे के दिन समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें