फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

Fri, 14 Jun 2019 05:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में 16 और 17 जून को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.0, बिलासपुर 40.2, हमीरपुर 39.7, कांगड़ा 38.9, सुंदरनगर 38.1, नाहन-चंबा 35.9, भुंतर 35.7, सोलन 35.5, धर्मशाला 31.8, शिमला 28.5, कल्पा 25.0, डलहौजी 23.3 और केलांग में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

उधर, रविवार से प्रदेश के मौसम में आने वाले संभावित बदलाव से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। वीरवार रात को मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.4, हमीरपुर 21.9, ऊना 21.7, मंडी 19.1, धर्मशाला 18.8, शिमला 17.7, मनाली 10.2, कल्पा 9.2 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें