फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए इस हफ्ते प्रदेश में मौसम का हाल

Wed, 30 Jul 2014 05:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश फिर से अपना कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


हिमाचल में बारिश पिछले कई दिनों से कहर बनकर बरसा रही है। दो सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से भू स्खलन, हादसे और पेड़ गिरने से भारी नुकसान हो रहा है। अभी तक इस कारण 130 से अधिक सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार रात को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है।

सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण कई इलाकों का मुख्यालयों से संपर्क कट गया है। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दर्जनों रूट भी प्रभावित हुए हैं। नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने से लोगों को इनके नजदीक जाने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक लगातार बरसेंगे मेघ

मंगलवार को शिमला में 30.8, सुंदरनगर में 1.7, ऊना में 14.8 और कांगड़ा में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्र्ड की गई। इसके अलावा सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश होगी।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार 30 जुलाई को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी मौसम को सामान्य होने में सप्ताह भर का समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें