फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हिमखंड खिसकने का खतरा, चेतावनी जारी

Mon, 07 Jan 2019 05:57 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद लाहौल घाटी के कुछ हिस्सों में हिमखंड खिसकने की आशंका है। इसे लेकर चेतावनी जारी की है। चार दिनों तक लगातार बर्फबारी के बाद सोमवार को धूप खिलते ही समूची घाटी चांदी की तरह चमक उठी। 

विज्ञापन


 बर्फ से लकदक पहाड़ों पर सूरज की किरणें बिखरते ही प्राकृतिक छटा बिखर गई। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होते ही बीआरओ ने सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग को प्रशासन की ओर से हेलीपैडों से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक घाटी के भीतर सड़कें बंद होने से वाहनों की आवाजाही भी ठप है। बर्फबारी के कारण घाटी के कई हिस्सों में बिजली और दूरभाष सेवा प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

लोगों को किसी तरह के जोखिम से बचने की हिदायत दी गई

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक प्रशांत ने बताया कि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है जबकि केलांग में लगभग 40 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।

उन्होंने बताया कि घाटी के कुछ हिस्सों में लेवल दो एवलांच गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि, लेवल दो के इस हिमखंड से ज्यादा खतरा नही है। इसके बावजूद लोगों को किसी तरह के जोखिम से बचने की हिदायत दी गई है।

कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने बताया कि पिछले तीन दिनों की बर्फबारी के बाद बीआरओ के 70 और 94 आरसीसी ने सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। लोनिवि को घाटी के हेलीपैडों से बर्फ हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें